लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तो पहले के समय में राजा-महाराजा भोजन के पाश्चात पान का सेवन किया करते थे, जिससे पाचन क्रिया ठीक रह ती थी और कई चौंकाने वाले स्वास्थ्य फायदे भी मिलते थे। आयुर्वेद के अनुसार पान खाने से हमें कई स्वास्थ्य बेनिफिट मिलते हैं। आज हम आपको पान खाने से होने वाले कमाल के स्वास्थ्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों खाना खाने के बाद पान का सेवन करने से ये सैलिवरी ग्लैंड को सक्रिय करके लार बनाने का काम करता है, जो खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने का काम करता है। खाना खाने के बाद पान का सेवन करने से कब्ज के अलावा पेट की कई समस्याएं दूर रहती हैं।

2.गैस्ट्रिक अल्सर और मुंह में छाले होने पर पान की पत्ती चबाना काफी फायदेमंद साबित होता है।

3.पान के सेवन से मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है। जानकारी के लिए बता दे की पान के पत्ते में कई ऐसे तत्व होते है, जो मुंह बैक्टीरिया को समाप्त करते हैं और दांतों को स्वस्थ्य रखने में मदद करते है।

4.आयुर्वेद के अनुसार पान की पत्तियों को पीसकर इसे घाव व संक्रमण वाली जगह पर लगाने पर घाव जल्दी भर जाता है।

Related News