कई बार हम बैठे - बैठे सोचते है की ये दुनिया कहां ख़त्म होती होगी ! क्या होता होगा वहां ...... इसके जवाब आज हम आपको बता रहें है।
नॉर्थ पोल ये दुनिया की आखिरी सड़क है, इसके बाद इससे आगे जाने का कोई रास्ता ही नहीं है। यह धरती का सबसे दूर उत्तरी बिन्दु है। आपको बता दे कि इसी धुरी पर हमारी पृथ्वी घूमती है।

यह आर्कटिक महासागर में स्थित है। इस स्थान पर हमेशा बर्फ की मोटी चादर बिछी रहती है।


यहां से आगे जाने वाली सड़क को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। पृथ्वी के इस छोर और नार्वे को एक सड़क जोड़ती है उसे ई-69 के नाम से जाना जाता है। इसे दुनिया की आखिरी सड़क भी कहा जाता है क्योंकि इससे आगे कोई सड़क नहीं है।
ई-69 लगभग 14 किलोमीटर का एक लंबा एक हाइवे ब्रिज है। इस सड़क पर हमेशा लोगों के साथ जाने की सलाह दी जाती है। अगर कोई यहां अकेले जाता है तो उसके गुम होने की संभावना बनी रहती है। पृथ्वी, उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यहां सर्दियों में रातें खत्म ही नहीं होती और गर्मियों में सूरज डूबता ही नहीं है।

कड़ाके की ठंड वाली इस जगह पर भी लोग रहते है और मछली का कारोबार कर जीवन-यापन करते है। साल 1930 में इस इलाके का धीरे-धीरे विकास होने लगा और साल 1934 में स्थानीय निवासियों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि यहां दुनियाभर से पर्यटकों का स्वागत किया जाना चाहिए ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इसके बाद से यहां दुनिया के कोने-कोने से लोग घूमने के लिए आते है।

यहां घूमने का मतलब, जन्नत घूमने जैसा है। यहां मिडनाइट सन और पोलर लाइट का दृश्य लोगों को बेहद आकर्षक लगता है। यहां टूरिस्ट साल के अंत में आना ज्यादा पसंद करते है।
यहां के लोगों की खासियत है कि यहां के लोग अकेले रहना पसंद करते है।

Related News