कोकिला बेन अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की मां हैं। उनके पति धीरूभाई अंबानी ने अरबों की रिलायंस इंडस्ट्रीज को खड़ा किया था। लेकिन बात करे कोकिलाबेन की तो अकसर पिंक साड़ी में नजर आती हैं। आइए जानते हैं नीता अंबानी की सास और अनिल अंबानी की मां गुलाबी रंग के कपड़े ही क्यों पहनती हैं।

कोकिला बेन अंबानी ज्यादातर मौकों पर पिंक साड़ी में ही नजर आई हैं।पारिवारिक फंक्शन्स हों या फिर कोई सोशल कार्यक्रम शायद ही कोकिलाबेन गुलाबी छोड़ किसी और रंग के कपड़ों में नजर आती हों।

दरअसल गुलाबी रंग मुकेश अंबानी की मां को काफी पसंद है। इसीलिए वह ज्यादातर मौकों पर पिंक कलर की ड्रेस में ही नजर आती हैं। भारत में गुलाबी रंग संन्यास, शुद्धता और पवित्रता का भी प्रतीक माना जाता है। पति के निधन के बाद ज्यादातर महिलाएं सफेद या फिर गुलाबी रंग के कपड़े ही पहनती हैं।

Related News