हम में से बहुत से लोग खुद को सिक्योर करवाने के लिए लाइफ इंशोरेंस करवाते हैं। इसके लिए आपको जिंदा रहते हुए कुछ अमाउंट चुकाना होता है। इसके बाद जब कभी जरूरत होती है तो इंशोरेंस कंपनी मदद के लिए आगे आती है। इंशोरेंस में कई तरह के इंशोरेंस शामिल होते हैं। लेकिन कई लोग इंशोरेंस का फायदा उठाने के लिए गलत तरीके आजमा लेते हैं। सा ही फ्रॉड का एक मामला 2014 में हंगरी में हुआ था, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक़, 2014 में हंगरी के Nyircsaszari गांव में रहने वाले Sandor Cs. ने ट्रेन हादसे में अपने हाथ पैर गवां दिए थे। हादसे के बाद संदोर ने घुटने के नीचे से पूरे पैर और अपने हाथ खो दिए। वह फिर व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने लगा। साथ ही उसे नकली हाथ-पैर लगाए गए। शख्स ने इस हादसे के बाद अपने इंश्योरेंस कंपनी से पैसे मांगे। जब इंश्योरेंस कंपनी ने पैसे देने से पहले जांच की तो ऐसी बात सामने आई, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

9 नवंबर को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि संदोर ने इंश्योरेंस के पैसे निकालने के लिए जानबुझ कर अपना एक्सीडेंट करवाया था। इंश्योरेंस कंपनी ने पाया कि संदोर ने खुद ही चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। ये सब उसने अपने 24 करोड़ के इंश्योरेंस को पाने के लिए किया था। इस पैसे को निकालने के लिए ही शख्स ने अपने हाथ-पैर कटवा लिए। उसने ये इंशोरेंस भी एक साल के अंदर करवाए थे।

संदोर के एक्सीडेंट के बाद ही उसकी बीवी ने इंश्योरेंस कंपनी से पैसे मांगे थे। तब कंपनी ने इसकी जांच की। इसी में उनके सामने ये बात आई लेकिन संदोर इससे इंकार करता रहा। सालों ता कोर्ट में चले मामले में अब जाकर फैसला सुनाया गया है। अब कोर्ट ने फैसला सुना दिया है कि ये सब उस शख्स ने जानबूझ कर किया था। इस कारण संदोर को दो साल जेल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा कोर्ट को धोखा देने के लिए उसपर 4 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

Related News