सांप का नाम सुनते ही कितनों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह जहरीला जीव धरती के उन चुनिदां प्राणियों में से एक है, जो डायनासोर युग से अस्तित्व में मौजूद है।
बता दें कि सांपों का अस्तित्व इस धरती पर 13 करोड़ वर्षों से हैं, लेकिन सांपों के बारे में आज भी कुछ बातें ऐसी है, जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को हैं।

— सांप अपने आहार को चबाकर नहीं खाते, बल्कि अपने शिकार को सीधा निगल जाते हैं। सांप अपने मुंह के आकार से बड़े शिकार को भी निगल जाता है।
— सांप सालभर में तीन बार केंचुल यानि चमड़ी पूरी तरह से निकालते हैं। चमड़ी उतारने के बाद सांप एक बार फिर से तरोताजा और फुर्तीला हो जाता है।

—सउदी अरब, यमन और कुवैत में पाया जाने वाला सांप हॉर्नड वाइपर एक ऐसी प्र​जाति है, जिसके सिर पर दो सींग होते हैं।
— अफ्रीका में पाया जाने वाला अजगर छोटी गाय तक को निगल जाता है। नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, सांप खुद से 100 फीसदी बड़े शिकार को आसानी से निगल जाता है।

— वैसे तो सांप की प्रजातियां दुनिया के हर कोने में पाई जाती हैं। लेकिन अंटार्कटिका विश्व का एक मात्र ऐसा देश है, जहां सांप बिल्कुल भी नहीं पाए जाते हैं क्योंकि सांप ठंडी जगहों पर जीवित नहीं रह सकते हैं।

Related News