हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा घाटी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। बता दे की, यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। यहां आप ट्रेकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग आदि का मजा ले सकते हैं। ट्रेकर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। घूमने के लिए कई ऐतिहासिक धरोहरें भी हैं। विदेशी सैलानी भी यहां घूमने के लिए आते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आप महाराणा प्रताप सागर झील आ सकते हैं। इस झील का निर्माण ब्यास नदी पर बने बांध के कारण हुआ है। इस झील का पानी 180 से 400 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस स्थान को वर्ष 1983 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। यहाँ पक्षियों की लगभग 220 प्रजातियाँ हैं।

मां ब्रजेश्वरी देवी मंदिर बहुत प्राचीन है। पहले के समय में यह मंदिर बहुत समृद्ध था। मंदिर को कई बार विदेशी बदमाशों ने लूटा है। इसके अलावा यहां कई लोकप्रिय मंदिर हैं, जिनमें मां चामुंडा देवी, मां ज्वाला जी मंदिर भी बहुत लोकप्रिय हैं। यहां आप महाकाल मंदिर, भगवान श्रीकृष्ण और नूरपुर में मीरा मंदिर, आशापुरी मंदिर और मां बगलामुखी मंदिर जैसी जगहों के दर्शन भी कर सकते हैं। यह जगह बहुत ही शानदार है।

Related News