इंटरनेट डेस्क। सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को नाग देवता की पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर होते है और भोलेनाथ भी प्रसन्न होते है। नागपंचमी पर राशि के अनुसार नागदेवता की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। नाग पंचमी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा। आइये जानते है कौनसी है वो राशियां -

वृषभ - आपका मूड अच्छा बना रहेगा। कार्यस्थल पर वेतनवृद्धि या प्रमोशन के रूप में अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में शामिल लोगों को लाभ होगा जिस से उनकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। शाम का समय परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने में गुजर सकता है।

कर्क - सभी अधूरे कार्य आसनी से पूरे होंगे और कार्यस्थल पर सीनियर्स और सहकर्मी आपसे खुश होंगे। नए विचारों को व्यवसाय में लागू करने से लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

वृश्चिक - नागपंचमी का दिन आपके लिए करियर के मामले में कोई खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में भी वृद्धि होगी जिस से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। शाम का समय पार्टनर के साथ बाहर घूमने और डिनर में गुजर सकता है।

कुंभ - व्यापार में शामिल कुंभ राशि के लोगों के लिए नाग पंचमी का दिन शुभ रहेगा। आपको नए सौदे मिलेंगे जिस से व्यवसाय में वृद्धि होगी। निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी वेतन वृद्धि और प्रमोशन के रूप में खुशखबरी मिल सकती है।

Related News