आपने रातों रात बहुत से लोगों की किमस्त को पलटते हुए देखा होगा। या फिर किसी को कबाड़ से लखपति बनने की खबरों के बारे में भी सुना होगा। ऐसा ही एक मामला हाल में यूके से भी सामने आया। यहाँ पर एक पब में एक शख्स ने अपनी सर्विस के बदले टिप (Tip) में एक वेटर को कुछ चिल्लर दिए। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि ये चिल्लर उसकी किस्मत बदल देंगे।


सोशल मीडिया साइट वेटर की स्टोरी वायरल हो रही है। वेटर को एक शख्स ने टिप में 1 यूरो का एक सिक्का टिप में दिया था, लेकिन घर जाने के बाद उसने देखा कि ये सिक्का थोड़ा अलग है। इस सिक्के में एक बेहद दुर्लभ गलती थी। इस गलती के कारण सौ रुपए का एक सिक्का ebay पर 20 हजार से अधिक की कीमत पर बिका।

वेटर को जो सिक्का मिला तो वो बेहद यूनिक था। आमतौर पर यूके के सिक्के दो तरह के मेटल से बनते हैं। इनका एक साइड सोने से और एक साइड चांदी से बना होता है। लेकिन वेटर को मिला सिक्का पूरी तरह सोने से बना था। उसने इस सिक्के को नीलामी के लिए डाला। वहां बीते 8 अगस्त को एक शख्स ने इसे करीब 20 हजार रुपए में खरीदा।

आपको बता दें कि इस समय पुराने सिक्कों और नोटों की मांग काफी अधिक है। या फिर ऐसे सिक्के या नोट जिनमे कोई गलती हो तो उसके बदले भी आसानी से लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। इन्हे आप कई साइट्स पर नीलाम कर सकते हैं।

Related News