लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में कई लोगों को परफ्यूम लगाना बेहद पसंद है। आप आम तौर पर आसानी से 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में परफ्यूम की एक बोतल खरीद सकते हैं। दुनिया में कुछ परफ्यूम ऐसे भी हैं जिनकी कीमत बहुत ज्यादा होती हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि शुमुख परफ्यूम दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम माना जाता है, जिसको बनाने में कुल 38. 55 कैरेट के 3571 हीरो का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इस परफ्यूम में 18 कैरेट गोल्ड के 2.5 किलोग्राम का मोती भी लगाया गया है, साथ ही इस बोतल को बनाने में 5. 9 किलोग्राम शुद्ध चांदी का भी इस्तेमाल किया गया है जिसके कारण ही इसकी कीमत 1.29 मिलियन डॉलर है। दोस्तों इस परफ्यूम को मानव स्किन पर लगाने के बाद करीब 12 घंटे और कपड़ों पर करीब 30 दिन तक सुगंध बनी रहती है।

Related News