लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों जिव है, जिनमें से कुछ अपनी विशेष खूबियों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे दुर्लभ जीव के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसका खून नीला होता है जिस कारण उसका खून करीब 10 लाख रुपए लीटर में बेचा जाता है। दोस्तों आज हम आपको उत्तरी अमेरिका के समंदर में पाया जाने वाले हॉर्सशू केकड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका खून चिकित्सा विज्ञान के लिए किसी अमृत से कम नहीं है इसकी इसी खूबी की वजह से उसकी जान ली जा रही है। बता दे की इस जीव की बनावट घोड़े की नाल जैसी होती है और इसी वजह से इसका नाम हॉर्सशू क्रैब रखा गया है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार हॉर्सशू केकड़े का खून नीला होने का कारण है, इसके खून में कॉपर बेस्ड हीमोस्याइनिन का होना, जो ऑक्सीजन को शरीर के सारे हिस्सों में ले जाता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हॉर्सशू केकड़े के नीले खून का इस्तेमाल शरीर के अंदर इंजेक्ट कर दी जाने वाली दवाओं में खतरनाक बैक्टीरिया की पहचान के लिए होता है। दोस्तो इस जानवर का खून खतरनाक बैक्टीरिया के बारे में सबसे सटीक जानकारी देता है, इसकी इन्हीं खासियत की वजह से इसके खून की कीमत करीब 10 लाख रु प्रति लीटर है।

Related News