आपने आज तक भारत के कई अनोखे मंदिरों के बारे में सुना होगा। जिनमे से कुछ अपने चमत्कारों तो कुछ अन्य कारणों से प्रसिद्ध है। इन्ही में से एक मंदिर है मध्य प्रदेश के रतलाम के माणक में स्तिथ महालक्ष्मी मंदिर। इस मंदिर में प्रसाद में भक्तों को मिठाई या खाने की चीज नहीं बल्कि गहने दिए जाते हैं।

यहाँ पर जो भी आता है वो साथ में घर सोने-चांदी के सिक्के लेकर ही जाता है। इस मंदर में भक्त करोड़ों रुपए के गहने चढ़ाते हैं। यहां नकदी भी चढ़ाई जाती है। दीवाली के मौके पर धनतेरस से लेकर पांच दिन तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है तब मंदिर को फूलों पर गहनों से सजाया जाता है।


दीवाली के अवसर पर इस मंदिर में धन कुबेर का दरबार लगता है और प्रसाद के रूप में गहने और रुपए भक्तों को दिए जाते हैं ,दीपावली के अवसर पर 24 घंटे इस मंदिर के कपाट खुले रहते है। धनतेरस पर यहां महिलाओं को कुबेर की पोटली दी जाती है। जो भी भक्त यहाँ आता है उसे खाली हाथ नहीं लौटाया जाता। कुछ ना कुछ जरूर दिया जाता है।

Related News