आजकल मोटापे और अनिद्रा के अधिकांश लोग शिकार हैं। अगर आप भी इन दो प्रमुख समस्याओं से ग्रसित तो चिंता करने की बात नहीं है। बता दें कि खराब नींद के चलते हार्मोन पैटर्न बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। ऐसे में बिस्तर पर जाने से पहले आप क्या पीते हैं, इस बारे में सावधान रहना बहुत आवश्यक है। सोने से पहले चीनी और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अच्छी नींद के साथ-साथ अपना वजन भी तेजी से घटाना चाहते हैं, तो सोने से पहले निम्नलिखित ड्रिंक्स जरूर लें।
ग्रीन टी


बता दें कि कि ग्रीन टी पीने से वजन तेजी से घटता है। इसलिए बिस्तर पर जाने से पहले इसका सेवन आपको एक साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ जो यह प्रदान करता है वह बेहतर नींद है। ग्रीन टी पीने से तनाव, चिंता और अवसाद, कोलेस्ट्रॉल के निम्न स्तर, बेहतर प्रतिरक्षा और वजन घटाने में मदद मिलती है।

दूध


दूध पीना स्वास्थ्यप्रद विकल्पों में से एक है। इसमें कैल्शियम और ट्रिप्टोफैन की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। जिससे आपको सोने में मदद मिलती है। रात में उचित नींद पूरे दिन में कम आराम सुनिश्चित करेगी।

अंगूर का जूस


सोते समय आप अंगूर जूस पी सकते हैं। एक छोटे गिलास अंगूर का जूस पीना लाभदायक रहेगा। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि रस 100 फीसदी शुद्ध हो। इससे आपको बेहतर नींद मिलेगी। नियमित रूप से अंगूर के रस का सेवन तेजी से वजन भी कम करता है।

Related News