दोस्तों, आपको बता दें कि एक खूबसूरत ताइवानी महिला ल्यूर हू आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खूबसूरत महिला के फेसबुक पेज पर 341,000 से ज्यादा लाइक्स हैं तथा इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 230,000 है। बता दें कि लोग इनसे यंग बने रहने के लिए टिप्स मांग रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर ल्यूर हू की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस महिला की उम्र 42 साल है, लेकिन इन्हें देखने के बाद कोई नहीं सकता है कि इनकी उम्र 40 से ज्यादा है। यह महिला दिखने में कॉलेज जानी वाली टीनेजर लग रही हैं।

यह बिल्कुल सच है कि लड़कियां अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत सजग होती हैं। इसके लिए वह अपनी उम्र पर काबू पा लेती हैं, तथा उम्र को खूबसूरती पर हावी नहीं होने देती हैं। इसी की ताजा तरीन उदाहरण हैं ताइवानी महिला ल्यूर हू।

पेशे से इंटीरियर डिजाइनर ल्यूर हू ने अभी हाल में ही अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। उन्हें देखकर लोग कॉलेज गर्ल समझ लेते हैं। इस बारे में ल्यूर हू का कहना है कि हरी सब्जियां और पानी पीकर खुद को जवां और फ्रेश रखती हैं। चीनी से बने खाद्य पदार्थों तथा ड्रिंक्स से दूर रहती हैं। खुश रहकर तथा रोजाना व्यायाम कर खुद को जवां बनाए रखती हैं।

Related News