बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के द्वारा उठाए गए इस कदम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है, सुशांत ने जिस घर में फांसी लगाई वो घर बेहद खूबसूरत है। आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है सुशांत का घर...

सुशांत का घर मुंबई में है जिसे उन्होंने खुद अपने हाथों से सजाया था। उन्होंने घर का एक एक कोना उसी तरह से सजाया था जिस तरह के घर के उन्होंने सपने देखे थे। सुशांत ने जब से टेलीविजन पर डेब्यू किया था तभी से उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना लेने का ख्वाब देखा था।

सुशांत सिंह राजपूत को आसमान और तारे देखने का बहुत शौक था। उनके घर में एक ऐसा कमरा भी था जहां उन्होंने एक टेलीस्कोप रखा था। जिसके जरिए वो आसमान में गैलेक्सी देखा करते थे। सुशांत को अंतरिक्ष में काफी दिलचस्पी थी। जिसके लिए उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था। सुशांत सिंह राजपूत को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। उनके स्टडी रूम में बहुत सारी किताबों का कलेक्शन था।

Related News