साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूर्य आग की अंगूठी की तरह चमकता हुआ नजर आता है। ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। जिसका अशुभ प्रभाव वृषभ राशि और शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों समेत कई राशियों पर पड़ेगा। देखें कहीं आपकी भी राशि तो इस लिस्ट में शामिल नहीं?

वृषभ राशि: ग्रहण आपकी ही राशि में लगने जा रहा है। इसलिए आपको सूर्य ग्रहण के समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने के आसार रहेंगे। जातकों को लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। नुकसान होने की संभावनाएं अधिक रहेगी।

मिथुन राशि: आपके ऊपर शनि की ढैय्या भी चल रही है। सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपके कष्टों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। लेन-देन में सतर्क रहें। अधिक मेहनत से ही किसी भी काम में सफलता मिलेगी।

तुला राशि: आपके ऊपर भी शनि ढैय्या चल रही है। सूर्य ग्रहण का इस राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। व्यापार और नौकरी में आपको नुकसान होने की संभावनाएं हैं। पारिवारिक लाइफ में भी कष्ट देखने को मिल सकते हैं। इस समय अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। धैर्य से काम लेने पर ही बात बनेगी। यह भी पढ़ें- शनि का अंक होता है ये, धीरे-धीरे लेकिन सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचते हैं इस मूलांक वाले लोग

मकर राशि: आपके ऊपर शनि साढ़े साती चल रही है। सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपको सेहत और व्यापार को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। कार्यों में असफलता मिल सकती है।

Related News