गर्मी के मौसम में अक्सर घमौरियां हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे घर की कुछ चीजें इस समस्या से हमें छुटकारा दिला सकती हैं। आज हम आपको यहां कुछ घरेलू नुस्खे बता रहें हैं। ये घरेलू नुस्खे आपको गर्मी में होने वाली इस समस्या से आसानी से बचा लेते हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

घमौरियो से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू नुस्खे –

1 – कच्चा आम
यह आपके शरीर को ठंडा करने के लिए बहुत प्रभावकारी माना जाता है। आप इसके गूदे को धीमी आंच पर भून कर ठंडा होने के बाद इसे अपने शरीर पर लेप करें। इससे आपकी घमौरियां सही हो जाती हैं।

2 – नारियल का तेल
नारियल का तेल ठंडा होता है। आप इसमें कपूर मिलाकर एक मिश्रण तैयार कीजिये तथा इस मिश्रण से अपने शरीर पर मालिश करें। इससे आपकी घमौरियां जल्दी ही ठीक हो जाती हैं।


3 – सरसों का तेल
सरसों का तेल वैसे तो शरीर की मालिश के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन यदि आप 2 चम्मच सरसों के तेल में 2 चम्मच पानी को मिलाकर घमौरी से प्रभावित स्थान पर मालिश करेंगी तो आपकी घमौरी की समस्या खत्म हो जाएगी।

4 – नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां ठंडी होती हैं साथ ही इनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। आप कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर ठंडा होने पर उस पानी से स्नान करेंगी तो आपकी घमौरियां खत्म हो जाएगी।

Related News