लोग अक्सर घूमने के लिए तरह-तरह की अच्छी जगहों की तलाश में रहते हैं। यदि आप ऊंचाई के शौकीन हैं और ऊंचाई से समुद्र का नजारा देखना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से समुद्र का नजारा बेहद शानदार नजर आता है। किलों से समुद्र देखने का मौका मिले तो बात ही अलग है। भारत के कई ऐसे किलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से समुद्र का बेहतरीन नजारा देखा जा सकता है।

दीव किला, दीव: दमन और दीव का यह किला प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है। किले में कई खिड़कियां हैं, जहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यह किला देसी ही नहीं बल्कि विदेशियों और यहां आने वाले लाखों लोगों की भी पसंदीदा जगह माना जाता है।

अगुआड़ा किला, गोवा: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'दिल चाहता है' के कई सीन इसी किले पर फिल्माए गए थे. इस किले में आपको पुर्तगाली वास्तुकला देखने को मिलेगी। इस किले को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

मुरुद जंजीरा, महाराष्ट्र: यह एक अंडे के आकार का आकर्षक किला है। महाराष्ट्र के तटीय गांव मुरुद में स्थित इस किले से भी समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। यदि आप महाराष्ट्र जा रहे हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं।

बेकल किला, केरल: दक्षिण भारतीय राज्य केरल में स्थित बेकल किले से समुद्र का नज़ारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। इस किले की चोटी पर खड़े केरल की खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है।

सुवर्णदुर्ग किला, महाराष्ट्र: इसे स्वर्ण किला कहा जाता है और कहा जाता है कि इसका इतिहास मराठा साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। मराठों ने अपने समुद्री क्षेत्रों को दुश्मनों से बचाने के लिए इस किले का निर्माण किया था।

Related News