भारत अपनी अनोखी परंपराओं , धार्मिक स्थल , किले - महलों और इतिहास से मशहूर है। इसी तरह यहां अनोखे मंदिरों की भी कमी नही है। वैसे जानते है कि दक्षिण भारत के मंदिरों की शैली सबसे अलग और अद्भुत रही है। यहां की परंपराएं भी सबसे अलग ही होती है। यहां एक ऐसा मंदिर भी है जहां रोगों से दूर रहने के लिए मिर्ची से अभिषेक किया जाता है। हम बात कर रहे है तमिलनाडु के वर्ना मुथु मरियम्मन मंदिर की। यहां हर साल 8 दिनों तक एक त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें स्वस्थ रहने के लिए मिर्च का अभिषेक किया जाता है।


मंदिर की परंपरा के अनुसार यहां तीन सबसे वरिष्ठ लोग दिनभर उपवास रखते है और अपने हाथ में कंगन पहनते है। मंदिर के पुजारी उन्हें देवताओं की तरह पूजा स्थान पर बैठाकर उनकी पूजा करते है , इसके बाद उनका मुंडन संस्कार किया जाता है।
चंदन, कुचले हुए फूल, नीम के जल और मिर्च के लेप से स्नान कराया जाता है। इसके बाद आखिर में उन्हें से स्नान कराकर मंदिर के अंदर ले जाया जाता है। यहां उन्हें जलते हुए अंगारों पर चलना होता है। बताया जाता है कि यह परंपरा हर साल होती है। मंदिर की यह परंपरा करीब 85 सालों से निभायी जा रही है। यहां के लोगों का कहना है कि कई सालों पहले भगवान ने खुद दर्शन देकर यहां के लोगों को रोगों से दूर रखने के लिए इस परंपरा को निभाने का आदेश दिया था। तब से यह परंपरा निभायी जा रही है।

Related News