डेज़र्ट्स में आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए वनिला ओरियो आइस्क्रीम की रेसिपी लेकर आए हैं। आप इसे आसानी से अपने घर में बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।


आवश्यक सामग्री

- 250 ग्राम चिल्ड विपिंग क्रीम
- 1 कप कंडेन्स मिल्क
- 10 ओरियो कुकीज़
- 1 चम्मच वेनिला एसेंस
- पिसी हुई चीनी

बनाने की विधि

- ज़िप लॉक बैग लें और उसके अंदर अपने ओरियो कुकीज़ को रखें।
- रोलिंग पिन के साथ ओरियो कुकीज़ को क्रश करें और एक तरफ रखें।
- एक बाउल लेकर इसके अंदर क्रीम और पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- अब क्रीम में वनीला एसेंस मिलाएं।
- साथ ही औरियो बिस्किट की क्रीम निकालकर मिक्सचर में मिला दें।
- अब एक बाउल में रखकर डीप फ्रीज कर दें।
- 5 घंटे बाद फ्रिज से निकालने के बाद ऊपर से क्रश किया हुआ ओरियो बिस्किट डालकर खाएं।

Related News