15 अगस्त के दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हर भारतीय का दिल गर्व से भरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी किचन में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप तिरंगा हलवा बना सकती हैं। आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सूजी का तिरंगा हलवा बनाने के लिए सामग्री-

-दूध- 3 कप
-सूजी- 250 ग्राम
-देसी घी- 3 बड़े चम्मच
-खस सिरप- 1 चम्मच
-ऑरेंज स्क्वैश- 1 चम्मच
-चीनी- 250 ग्राम
-वेनिला एसेंस- 1 चम्मच
-ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
-इलायची - 15
-टूटी फ्रूटी (गार्निश के लिए)- 2 चम्मच


सूजी का तिरंगा हलवा बनाने की विधि-
सबसे पहले दूध को उबाल कर अलग रख लें। इसके बाद पैन में घी गरम करके सूजी डालें और धीरे धीरे चलाते हुए इसे भून लें। जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए, तो आप सूजी में दूध और चीनी को डालकर कुछ देर पका लीजिए। जब ये पक जाए तो इसमें इलाइची डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिए। अब इसे तिरंगा बनाने के लिए आपको पैन में नारंगी स्क्वैश, वेनिला एसेंस और खस का सिरप डालना है और इसे अच्छे से पकाना है।अब किसी प्लेट में निकालकर तिरंगा बनाएं ऊपर से टूटी फ्रूटी से गार्निश करके खाने के लिए सर्व कीजिए।

Related News