अक्सर ब्रेकफास्ट में उत्तपम, डोसा या कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं। आपने टमाटर की चटनी का सेवन किया होगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए टमाटर-पुदीने की चटनी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। आइए जानते हैं।


आवश्यक सामग्री

- 2 टमाटर
- एक चुटकी हींग
- 1 प्याज कटी हुई
- 4 सूखी लाल मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 6-8 करी पत्ते
- 5 लहसुन कली
- 1/2 कप हरा धनिया
- 1 कप पुदीना
- 1/4 टीस्पून मेथी के बीज
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून इमली
- 1 टेबलस्पून चना दाल
- 3/4 टीस्पून राई
- 1 टेबलस्पून उरद दाल
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि

- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- इसमें चना दाल, मेथी के बीज, उरद दाल, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
- अब इसके बाद इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर इसे भून लें।
- इसके बाद टमाटर, इमली और नमक डालकर इसे नरम होने तक आपको इसे ढक कर रख देना है।
- टमाटर के नरम होने के बाद इसमें पुदीना और हरा धनिया मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- इस मिक्सचर के ठंडा होने के बाद ग्राइंडर जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें।
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- इसमें राई, हींग और मेथी डालकर तड़काएं।
- तैयार तड़के को चटनी पर डाल दें।
- तैयार है टमाटर-पुदीना चटनी।

Related News