गणपति बप्पा का जन्मोत्सव पूरे देश भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान उनको कई तरह के भोग भी लगाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बप्पा के पसंदीदा नारियल के मोदक बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जिस से आप उनका भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 कप नारियल का बूरा/पाउडर
- 1 टीस्पून इलायची पाउडर
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1 छोटी कटोरी घी
- 1 टेबलस्पून बारीक कटा काजू

बनाने की विधि

- नारियल के मोदक बनाने के लिए मीडियम आंच पर एक काड़ाही में घी गर्म करें।
- इसके बाद आपको इसमें नारियल का बूरा या पाउडर डालकर 10 सेकंड के लिए इसे चलाते हुए भूनना है।
- इसके बाद आपको इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालना है और अच्छे से मिक्स करना है। लगातार चलाते हुए 1-2 मिनट तक मिनट पकाएं।
- फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें। इसे बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाए तो मोदक के सांचे में घी लगाएं और मिश्रण के बीच में काजू डालकर सांचा बंद कर दें।
- तैयार है नारियल के मोदक।

Related News