14 जनवरी, गुरुवार को मकर सक्रांति का पर्व आने वाला हैं। इस दिन लोग पतंगबाजी कर के इसे सेलिब्रेट करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मैसूर पाक बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे आप सभी का मुंह मीठा करा सकेंगे।


आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कप
देसी घी - 2, 1/2 कप
चीनी - 1 कप
पानी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच


बनाने की विधि

- बेसन को धीमी आंच पर भूनें।
- एक पैन में 1/2 घी गर्म करके उसमें चीनी और पानी डालकर पकाएं।
- इस मिक्सचर के गाढ़ा होने पर इसमें बेसन मिलाएं।
- इसमें बचा हुआ घी डालकर हल्का भूरा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाकर प्लेट में फैलाकर ठंडा होने दें।
- चाकू से मनपसंद आकार में काट कर सर्व करें।
- लीजिए आपकी मैसूर पाक बनकर तैयार है।

Related News