सुबह सुबह ब्रेकफास्ट टेस्टी होने के साथ हेल्दी होना भी बेहद जरूरी है। नाश्ता आपको भागदौड़ वाले दिन के लिए तैयार करता है। ऐसे में आप मूंग दाल पनीर चीला सुबह नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट तो है ही साथ ही आपको स्वस्थ भी रखेगा। इसे बनाना भी आसान हैं जिसे चटनी के साथ आसानी से खाया जा सकता हैं।



आवश्यक सामग्री

पीली मूंग दाल - 1/2 कप
पनीर - 1 कटोरी (कसा हुआ)
हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हींग - चुटकीभर
शक्कर - 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
पानी - जरूरत अनुसार
बेसन - 1 कप
घी - तलने के लिए

बनाने की विधि

- सबसे पहले आपको मूंग दाल को पानी में कुछ घंटे भिगो कर रखना है।
- इसके बाद आपको मिक्सी में दाल पीसकर इसका पेस्ट बना लेना है।
- फिर आपको इसमें नमक, हींग, चीनी और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर इसे मिलाना है।
- इसके बाद एक दूसरा बाउल लेकर इसमें पनीर, नमक, चाट मसाला, बेसन, हरा धनिया मिला लें।
- इसके बाद तवा गर्म कर लें और उसमे 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल का पेस्ट डालकर फैलाएं।
- ऊपर से घी लगाएं।
- जब चीला पकने लगे तो उसपर पनीर की फिलिंग डालें।
- चीले को सुनहरा भूरा होने तक दोनों ओर पकाएं।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमेटो सॉस व हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Related News