मूंग दाल के लड्डू एक क्लासिक लड्डू वर्जन है। ये सभी उम्र के लोगों को बेहद ही पसंद होता है। नवरात्री भी कल से शुरू होने वाली है। ऐसे में इसे घर पर ट्राई कर सकते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।


मूंग दाल के लड्डू की सामग्री

10 सर्विंग्स

1 कप पीली मूंग दाल
1/4 कप घी
1/4 कप पिसी चीनी
आवश्यकता अनुसार पिस्ता

मूंग दाल के लड्डू बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में दाल डालें। इसे आपको मीडियम आंच पर रखना है और 10-12 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक भून लेना है।
इसके बाद भुनी हुई दाल को पूरी तरह से ठंडा होने दें और ब्लेंडर में डालें। इसे ब्लेंड करते हुए मोटा पाउडर बना लें।
इसके बाद एक पैन में आपको दाल का ये पाउडर घी के साथ डालना है। इसे मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें। बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसके बाद इसे हाथ में लेकर लड्डू बना लें। हर लड्डू पर एक-एक पिस्ता लगा लें। आपके मूंग दाल के लड्डू तैयार हैं।

Related News