खमन ढोकला जो कि गुजरात का प्रसिद्द खानपान हैं लेकिन इसे भारत वर्ष में काफी पसंद किया जाता है। खमन ढोकला ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। लेकिन कई बार कोशिशों के बाद भी खमन सही से नहीं बनता है इसलिए आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

बैटर के लिए सामग्री

बेसन - 1 कप
सूजी - 1 बड़ा चम्मच
दही - 1/4 कप
नींबू का रस - 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
पानी - 3/4 कप
नमक - स्वादानुसार
तेल - आवश्यकतानुसार


तड़के के लिए सामग्री

तेल - 2 बड़े चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ता - 15-20
साबुत जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
सरसों के दाने - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - चुटकीभर
सफेद तिल - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 1/3 कप
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
हरी मिर्च - 4 (लंबाई में कटी)
नारियल - 2 बड़े चम्मच (कसा हुआ)

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में सारा बैटर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद एक स्टील के बर्तन को तेल से ग्रीस कर। इसमें बत्तर डालें और इसके बाद 10 मिनट तक धीमी आंच पर भांप से पकाएं।
- तैयार ढोकले में चाकू डालकर चैक करें। अगर चाक़ू में आटा लगता है तो समझें इसे 1-2 मिनट और पकाने की जरूरत है।
- इसके बाद एक पैन लेकर तेल गर्म कर हींग और सरसों भूनें।
- फिर आपको उसमे जीरा, करी पत्ता, तिल और हरी मिर्च डालना है और उसे पकाना है।
- तड़के में पानी और चीनी डालकर 1 मिनट तक पका।
- तैयार तड़के को ढोकले पर डालकर धनिया पत्ती और नारियल से गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News