गुजरात के प्रसिद्द व्यंजन ढोकला के बारे में तो सभी जानते ही हैं। आपने कई बार ढोकले का सेवन किया होगा। घरों में नाश्ते में ढोकला बना ही लिया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए अलग अंदाज में कटोरी ढोकला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

ढोकले के लिए सामग्री

बेसन - 1 कप
नमक - स्वाद अनुसार
चीनी - 1 छोटा चम्मच
इनो - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच


तड़के के लिए सामग्री

तेल - 1 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1/4 बड़ा चम्मच
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
पानी - 2 कप
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)


बनाने की विधि

- बाउल में ईनो छोड़कर बाकी की सामग्री और पानी मिलाएं।
-इस बैटर को 10 मिनट तक अलग रखें।
- कटोरियों को तेल से ग्रीस करें।
- अब बैटर में ईनो मिलाकर कटोरियों में भरकर स्टीमर में रखें।
- इसे मीडियम फ्लेम पर 20 मिनट पकाएं।
- पैन में तेल गर्म करके राई चटका कर पानी डालें।
- अब हरी मिर्च और बाकी की सामग्री डालकर पकाएं।
- ढोकले को कटोरी से निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें।
- इसपर तैयार पानी डालकर सर्व करें।

Related News