अगर आपका कुछ स्पेशल खाने का मन है तो आज हम आपको कश्मीरी पुलाव की रेसिपी बताने जा रहे हैं यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता हैं। पुलाव खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।


आवश्यक सामग्री

बासमती राइस - 2 कप (धोकर पानी में भीगे हुए)
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
लौंग - 3
इलाइची - 3
दालचीनी स्टिक - 1
तेजपत्ता - 1
फ्रेश क्रीम - 2 बड़े चम्मच
दूध - 2 कप
नमक - स्वाद अनुसार
चीनी - 1 छोटा चम्मच
घी - 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - 1/2 कप (कटे हुए)
गुलाब की पंखुड़ियां - 2-3
पानी - 1/2 कप

बनाने की वि​धि

- एक बाउल में दूध, क्रीम, चीनी, नमक मिलाएं।
- उसके बाद चावल से पानी निकाल कर अलग रख दे।
- पैन में घी गर्म करके दालचीनी, जीरा,इलाइची, तेजपत्ता, लौंग भूनें।
- जब यह चटकने लगे तोचावल डालकर 2 मिनट फ्राई करें।
- अब इसमें दूध का मिक्सचरऔर पानी डालकर एक उबाल आने दें।
- इसे ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
- तैयार कश्मीरी पुलाव में ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर गुलाब की पंखुडियों से गार्निश करके सर्व करें।

Related News