बरसात के दिनों में घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो इस सुहाने मौसम के मजे को और बढ़ा देते हैं । ऐसा ही एक व्यंजन है मंचूरियन जिसे सभी खाना पसंद करते है और इसका होटल जैसा स्वाद घर में मिल जाए तो क्या कहनें। आज हम आपके लिए गोभी मंचूरियन की रेसिपी लेकर आए हैं।

आवश्यक सामग्री

गोभी - 3
कश्मीरी लाल मिर्च - 1 कप
मैदा - 2 कप
प्याज - 2-3 (बारीक कटे हुए)
ग्रीन चीली सॉस - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
टोमेटो सॉस - 1/2 चम्मच
पानी - 2 कप
सफेद सिरका - 1 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तेल - जरूरत अनुसार
मक्की का आटा - 1 कप

बनाने की विधि

- एक बाउल में मक्की का आटा और मैदा मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।
- अब इस मिक्सचर में कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं और घोल अच्छे से तैयार कर लें।
- इसके बाद गोभी को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
- कटी हुई गोभी अब मक्की के आटे के घोल में मिलाएं।
- फिर एक पैन में आपको तेल गर्म करना है।
- तेल गर्म हो जाए तो घोल में मिलाई हुई गोभी ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- फ्राई हो जाने पर गोभी किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद एक पेन में फिर से तेल गर्म करें। तेल में अदरक, प्याज डालकर फ्राई कर लें।
- अब इसमें ग्रीन चीली सॉस, टोमेटा सॉस, नमक और सोया सॉस डालकर अच्छे से भून लें।
- मिक्सचर में थोड़ा सा पानी और सफेद सिरका मिलाएं।
- मिक्सचरको थोड़ा सा गाढ़ा होने दें।
- इसके बाद इसमें फ्राई की हुई गोभी मिला दें।
- गोभी को अच्छे से मिक्सचर में मिक्स कर लें।
- आपका टेस्टी होटल स्टाइल गोभी मंचूरियन बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म चावलों या फिर रोटी के साथ सर्व करें।

Related News