सर्दियों के दिनों में गर्मागर्म सूप पीना सभी पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गार्लिक वेजिटेबल सूप बनाने की Recipe लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इसे आप बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

लहसुन कटा - 2 टी स्पून
प्याज बारीक कटा - 1/4 कप
मिक्स सब्जियां उबली - 1 कप
हरा धनिया कटा - 2 टेबल स्पून
क्विक कुकिंग ओट्स - 2 टेबल स्पून
तेल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पिसी - 1/2 टी स्पून



बनाने की विधि

गार्लिक वेजिटेबल सूप बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक गहरे तले वाली कड़ाही या नॉन स्टिक पैन लेना है। इसके अंदर आपको तेल डाल कर गर्म करना है। इसके बाद इसके अंदर आपको प्याज और लहसुन डालना है। इसके बाद मीडियम फ्लेम पर लगभग दो मिनट तक फ्राई करें। ये फ्राई हो जा तो इसमें मिक्स सब्जियां (फ्रेंच बीन्स, गाजर और फूलगोभी) जो भी आपने उबाल कर रखी है उन्हें डाल दें। अब इन्हें एक बड़े चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे लगभग 3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर ही बीच-बीच में चलाते हुए पकने दें।

जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो इसके ऊपर आपको धनिया और ओट्स को डालकर मिलाना है। इसके बाद इसमें आवश्यकता अनुसार पानी भी डाल दें। इसे लगभग दो मिनट तक अच्छे से पकाएं। आपका हेल्दी गार्लिक वेजिटेबल सूप तैयार हो चुका है। इसे बाउल में डालकर सर्व करें।

Related News