गार्लिक ब्रेड एक ऐसी डिश है जो सभी को पसंद होती है। आप इसे रेस्टॉरेंट के बजाय घर पर भी बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गार्लिक ब्रेड रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...


आवश्यक सामग्री

- 1.5 कप सूजी
- आधा चम्मच ड्राई यीस्ट
- आधा कप मैदा
- स्वादानुसार नमक
- आधा चम्मच चीनी पाउडर
- 3 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
- आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
- 4 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
- बटर
- 1 चम्मच पास्ता या पिज्जा सीजनिंग

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी और मैदा लें। इसमें नमक, चीनी पाउडर या बूरा और यीस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब गुनगुना पानी डाल कर आता गूथ लें। इसके बाद आटे में एक चम्मच बटर डालकर आटे को चिकना कर दें। आटे को 2 घंटे के लिए ढक कर रखें। अब एक बर्तन में चीज़, बारीक कटा हरा धनिया, लहसुन, चिली फ्लेक्स ओर सीजनिंग डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। आटे को एक बार फिर मसल कर चिकना करें और इसके बाद मोटा बेल लें। इस आटे की परत या रोटी के ऊपर बटर व चीज वाला मिश्रण लगाएं। इसके बाद एक और आटे की परत लगा लें।

अब आटे को गोल-मोटी स्टिक का आकार दें और टाइट रोल बना लें। एक बेकिंग ट्रे लें और रोल किए हुए आटे को ढक कर 2 घंटे के लिए रख दें। जब रोल फूल जाए तो उसके ऊपर दूध और बटर से ग्रीसिंग करें। इसके बाद प्रीहीट किए हुए माइक्रोवेव में इसे 15 मिनट के लिए बेक कर लें। रोल को बाहर निकालें और उसके ऊपर बटर लगा लें। इसके बाद रोल्स को गोल टुकड़ों में काट लें। इसे आप डिप या सॉस के साथ खा सकते हैं।

Related News