बच्चों के साथ बड़ों को भी फ्रेंच फ्राइज बेहद पसंद होते हैं। लेकिन कई बार जो हम घर में फ्रेंच फ्राइज बनाते हैं उसमे वो टेस्ट नहीं आता है जो रेस्टॉरेंट में बनी फ्रेंच फ्राइज में आता है। आज हम आपको उसी तरह की फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

सूजी - 1 कप
हरा धनिया - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
उबले हुए आलू - 5
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 6 (बारीक कटी)
तेल - तलने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर गरम करने रखिए। इसमें आपको 1 छोटा चम्मच तेल डालना है। पानी को गरम होने दीजिए। पानी में उबाल आने पर गैस बंद कर दीजिए। इसके बाद आपको पानी में सूजी डाल कर मिक्स करना है सूजी को 3 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए। उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। एक बड़े प्याले में सूजी निकाल लीजिए और सूजी को चम्मच से अच्छे से दबाते हुए थोड़ी नरम कर लीजिए। इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए। फिर आपको इसमें नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया अच्छे से मिक्स करना है।

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए। हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण को अच्छे से मसलकर आटे जैसा लगाकर तैयार कर लीजिए। इसे थोड़ा तोड़ कर हाथों से लम्बाई में शेप देते हुए रोल कर लीजिए। तेल गरम होने पर एक एक करते हुए आलू फिंगर को तेल में डाल दीजिए। जब ये तल जाएं तो दूसरे फ्रेंच फ्राइज डाल दीजिए और तले हुए फ्रेंच फ्राइज को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाएं। आलू फिंगर्स के ऊपर चाट मसाला, सूखा पुदीना का चूरा ऊपर से डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

Related News