प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं अंडा जिसे कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। आज हम आपको अंडा करी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमे एकदम अलग स्वाद आएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री

- 4 अंडे (उबले हुए)
- 12-14 कढ़ीपत्ता
- 2 टेबल स्पून तेल
- 2 प्याज (टुकड़ों में कटी हुई)
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 1 छीला हुआ अदरक
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- आधा किलो टमाटर (छीलकर कटे हुए)
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबल स्पून तेल
- 2 टेबल स्पून उड़द दाल
- 1/2 टी स्पून चीनी
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया



बनाने की वि​धि

अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबाल लें और उनको ​छीलकर एक तरफ रख दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें कढ़ीपत्ता और सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें। इसके बाद प्याज और अदरक इसमें डालें। अब प्याज को मुलायम होने दें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।

इसके बाद इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से इसे मिलाए। इसके बाद टमाटर, चीनी और नमक डालकर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें हरा धनिया और अंडे डालें। वहीं तड़का लगाने के लिए गर्म तेल में 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल डालें और उसे तब तक फ्राई करें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए। अब इस तड़के को करी पर फैलाएं। गर्मागर्म अंडा करी को आप चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

Related News