जब भी हमारा कुछ स्ट्रीट फ़ूड खाने का मन होता है तो दही पपड़ी चाट का खयाल हमारे मन में सबसे पहले आता है। आज हम आपको दही पापड़ी चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 12 पापड़ी (रेडीमेड)
- 3/4 कप छोले (उबले हुए)
- 3 आलू (उबले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- 1 कप मीठी और गाढ़ी दही
- 1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
- 5 टेबलस्पून इमली-खजूर की मीठी चटनी
- 5 टेबलस्पून हरी चटनी
- लाल मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- जीरा पाउडर
- थोड़ी-सी बारीक सेव
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)

बनाने की विधि

- सबसे पहले आपको एक बाउल में उबला आलू, छोले, प्याज़, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल कर इसे मिक्स कर लेना है।
- फिर एक प्लेट में पापड़ी रखें।
- सभी पर थोड़ा-थोड़ा आलू-छोले वाला मिश्रण रखें।
- स्वादानुसार मीठी दही, इमली-खजूर की मीठी चटनी, हरी चटनी डालें।
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक छिड़कें।
- बारीक सेव से टॉपिंग करें।
- हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

Related News