सर्दियों के इन दिनों में दिन की चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए चिली गोभी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। ये जल्दी से बन कर तैयार हो जाएगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।

आवश्यक सामग्री

पानी - 3 कप
गोभी - 1 कप
नमक - 1 छोटा चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 1 कप
काली मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
नमक - 2 छोटे चम्मच
लहसुन - 2 छोटे चम्मच
सोया सॉस - 1/2 छोटा चम्मच
प्याज - 1 (कटा हुआ)
सिरका - 1/2 छोटा चम्मच
टोमैटो सॉस - 2 छोटे चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 बड़े चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 1/2 कप (पानी में घुला)
काली मिर्च पाउडक - 1 छोटा चम्मच

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले पैन में पानी और नमक डालकर उबालें।
- जब उबाल आ जाए तो इसके अंदर गोभी डाल कर रख दें।
- गोभी भीग जाए तो इसे बाउल से निकाल लें।
- इसके बाद अलग बाउल में कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
- अब इस मिक्सचर में गोभी मिलाएं।
- पैन में तेल गर्म करें और इसमें गोभी को तल लें।
- अब पैन से थोड़ा तेल निकाल लें।
- इसमें अदरक और लहसुन भूनें।
- इसके बाद इसमें प्याज, टोमैटो सॉस, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका, नमक और साबूत काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
- मसाले के भून जाने के बाद इसमें फ्राई की गई गोभी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब पानी में मिला हुआ कॉर्न फ्लोर इसके अंदर डाल कर मिलाएं।
- आपकी चिली गोभी बनकर तैयार है। इसे सर्विंग डिश में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Related News