हम में से बहुत से लोग घर की साज सज्जा के लिए घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार घर में लगाए गए ये पौधे हमें प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप गलत तरह के पौधे घर में लगाते हैं तो आपके घर में परेशानियां आ सकती है। आज हम आपको उन्ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको घर में लगाने से बचना चाहिए।

खजूर का पेड़

वास्तु के मुताबिक घर में कभी भी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस से घर में गरीबी आती है और कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका असर घर के सदस्यों की सेहत पर भी निगेटिव असर देखने को मिलता है।

इमली का पेड़

इमली का पेड़ भी घर में लगाने से बचना चाहिए। इस से घर वालों के रिश्तों में खट्टापन आता है। इसी के साथ इमली का पेड़ घर की तरक्की को रोकता है।

बेर का पौधा

घर में बेर का पौधा भूल कर भी नहीं लगाना चाहे। इस पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है। इस पौधे को घर में लगाने से लक्ष्मी जी भी उस घर में वास नहीं करती है।

बांस का पेड़

वास्तु विज्ञान के मुताबिक बांस के पेड़ को घर पर कभी नहीं लगाना चाहिए। बांस का पेड़ भी घर में परेशानियां लता है। इसका इस्तेमाल मृत्यु के समय किया जाता है। इसलिए इसे अशुभ माना जाता है।

Related News