लड्डू भारतियों को बेहद ही पसंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं कि कैसे आप बेसन के लड्डू आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 2 कप
देसी घी - 1 कप
चीनी का बूरा - 1।5 कप
काजू - 25 (बारीक कटे हुए)
बादाम - 25 (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
पिस्ते - सजावट के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाई में डेढ़ कप देसी घी डालें। जब घी पिघल जाए तो इसमें बेसन डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुए इसे भूनें।जब इसका रंग भूरा हो जाए और बीन से खुशबू उठने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छींटे मारें। इसके अंदर झाग जैसा बन जाएगा। इसे चलाते हुए तब तक आपको भूनना है जब तक कि इसका झाग खत्म ना हो जाए। इसके बाद आंच बंद कर दें और बेसन को एक सूखी प्लेट पर ठंडा होने के लिए निकाल लें।

ड्राई फ्रूट्स (काजू, पिस्ता और बादाम) को बारीक काट लें। जब बेसन थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसके अंदर आपको ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाना है। इसके बाद इसमें चीनी का बूरा (पिसी हुई चीनी) और इलायची पाउडर डालकर चमचे से अच्छे से मिला लें। बेसन के लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो चुका है। इस मिश्रण को हाथ पर लेकर गोल लड्डू जैसा आकार दें। जब ये गोल बन जाएं तो ऊपर से थोड़ा सा कतरे सुए पिसते से गार्निश करें। आपके बेसन के लड्डू तैयार हैं।

Related News