अंडा प्रोटीन से भरा होता है। प्रोटीन इनटेक के लिए इसे रोजाना अपने फ़ूड में शामिल करना चाहिए। आज हम आपको अंडा मसाला की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहीद ही स्वादिष्ट है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।


मसाला पेस्ट के लिए सामग्री

- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 4 हार्ड बॉयल अंडे
- तलने के लिए तेल



करी के लिए सामग्री

- 1 चम्मच तेल
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- चुटकी भर हींग
- 1 चम्मच अदरक (चॉप्ड)
- 1 चम्मच लहसुन
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
- नमक स्वादानुसार
- 2 कटे हुए टमाटर
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 नींबू का जूस

तड़के के लिए सामग्री

- कश्मीरी लाल मिर्च
- राई
- जीरा
- करी पत्ता
- मेथी दाना

बनाने की विधि

- मसाला पेस्ट बनाने के लिए इंग्रीडियंट्स को मिक्स कर उबले हुए अंडों को कोट कर लें।
- अब उन अंडो को डीप फ्राई कर टिशू में रख दें जिस से एक्स्ट्रा आयल निकल जाए और फिर उन्हें आधे हिस्से में काट लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें हरी मिर्च, हींग, प्याज, अदरक, लहसुन डालें।
- जब प्याज भून जाए तब सूखे मसाले डालें। 30-40 सेकंड तक पकाएं।
- अब टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक ये सॉफ्ट होकर तेल न छोड़ने लगें।
- इसके बाद आपको इसके अंदर डीप फ्राई एग्स डालने हैं और उन्हें अच्छे से मसाले से कोट करना है।
- एक तड़का पैन में तेल, कश्मीरी मिर्च, मेथी सीड्स, जीरा, सरसों, करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और इसे अंडा मसाला के ऊपर डाल दें।
- अब आपकी डिश तैयार है आप इसे धनिये से गार्निश कर सर्व करें।

Related News