गर्भावस्था दौरान महिलाओं के शरीर में व्यापक बदलाव देखने को मिलता है। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी होता है इसीलिए गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट और सोने के तरीके में विशेष बदलाव की जरूरत पड़ती है।

संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकते हैं। वहीं, गर्भावस्था के दौरान भूख न लगना आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं।

प्रेगनेंसी के दिनों में तनावग्रस्त जीवन जीने से भी भूख न लगने की समस्या हो सकती है। अक्सर गर्भवती महिलाएं तनाव में रहती हैं। हालांकि, वे किसी से इजहार नहीं करती हैं। इसके लिए जरूरी है कि तनाव और अवसाद होने पर अपने लोगों से बात करना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान उल्टी लगभग सभी महिलाओं को होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी को सामान्य लक्षण मानते हैं। इससे भी भूख में कमी होती है। इसके लिए गर्भावस्था के दिनों में तीखी और तली-भुनी चीजों का सेवन कम करना चाहिए और भरपेट भोजन करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए तथा नियमित अंतराल पर भोजन करना चाहिए।

Related News