शारीरिक संबंधों को लेकर हर कोई मिथक से होकर गुजरता है। यह बात सभी जानते हैं कि शारीरिक संबंध बनाना वैवाहिक जीवन और खुशहाल रिश्ते के लिए कितना आवश्यक है। इस स्टोरी में हम आपको शारीरिक संबंधों से जुड़ी सच्चाईयों से रूबरू कराने जा रहे हैं, ताकि संबंध बनाते समय आप रिलेक्स फील कर सकें।

- लोगों में यह मिथक धारणा है कि पानी में संबंध बनाने से यौन रोग नहीं होते हैं। दरअसल पानी में शारीरिक संबंध बनाना संभव नहीं है। अगर संबंध बनाया भी जाए तो दोनों को संतुष्टि नहीं मिल पाती है।
- यह एक गलत धारणा है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद तुरंत ऊपर से नीचे कूदने पर प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है। अगर स्पर्म यौनांगों के जरिए ओवम से मिलते हैं, तो प्रेग्नेंसी की पूरी संभावना बन जाती है।

- कई लोगों के मुंह से यह सुनने को मिलता है कि शारीरिक संबंधों के दौरान महिलाएं अपनी चरम अवस्था तक नहीं पहुंच पाती हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। संबंध बनाने के दौरान महिलाएं अलग-अलग तरीकों से संतुष्टि का अनुभव करती हैं।
- कुछ लोगों का मानना है कि शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से लड़कियों के हिप्स और ब्रेस्ट बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं उनका वजन भी बढ़ जाता है। दरअसल शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शरीर से कुछ हार्मोन्स निकलते हैं, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है तथा बेहतरीन नींद आती है। ऐसे में किसी भी इंसान का स्वस्थ्य होना लाजिमी है।

-शादी के बाद लड़कियां अक्सर अपनी फिजिकल फिटनेस के प्रति लापरवाह हो जाती हैं, ऐसे में शरीर का वजन बढ़ना लाजिमी है। गौरतलब है कि कई बार ऑफिस व फैमिली लाइफ के बीच सेक्स कहीं पीछे छूट जाता है। दिनभर का थका हुआ व्यक्ति बेड पर जाते ही सोना चाहता है। इस प्रकार यदि सेक्स से रूचि खत्म हो रही हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

Related News