pc: tv9hindi

इस साल 8 अप्रैल को एक खगोलीय घटना घटने वाली है। पूर्ण सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है जो कभी-कभार ही घटित होती है। जब पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है तो कुछ देर के लिए आसमान में अंधेरा छा जाता है। आपको बता दें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच एक पूर्ण संरेखण बनाते हुए गुजरता है, इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है, यह मात्र कुछ समय के लिए होता है।

यह ग्रहण पिछले 50 वर्षों में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का ऐसा अद्भुत नजारा 50 साल पहले देखा गया था। अब लोगों को इस साल दोबारा इसे देखने का मौका मिलेगा। 8 अप्रैल को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण वर्ष का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने का अनुमान है, जो लगभग 7.5 मिनट तक रहेगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण कब और कहाँ घटित होगा?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगने की उम्मीद है। यह दोपहर 2:14 बजे शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ उत्तरी क्षेत्रों और संपूर्ण संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। दुर्भाग्य से यह दुर्लभ घटना भारत में दिखाई नहीं देगी। पूर्ण सूर्य ग्रहण से एक दिन पहले, चंद्रमा पृथ्वी के बहुत करीब होगा, जिससे आकाश में असामान्य रूप से बड़ा दृश्य दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण के लिए एक आदर्श संरेखण भी बनाएगा, जिससे एक सुंदर ब्रह्मांडीय नजारा बनेगा।

Related News