10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह दिन बेहद खान होने वाला है। क्योंकि इस दिन आसमान में रिंग ऑफ फायर देखने को मिलेगा। यह दुर्लभ नजारा चंद्रमा के पृथ्वी और सूर्य के बीच आने पर दिखेगा।

खगोल शास्त्रियों के अनुसार, इस खगोलीय घटना को एक घंटे तक देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को रोकता है, जिसके कारण पृथ्वी पर एक साया-सा उभरता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी वलयाकार दिखती है, जो देखने में किसी रिंग के समान नजर आती है। क्योंकि चंद्रमा सूर्य के सिर्फ मध्य भाग को ही अपनी छाया ले पाता है। जैसे ही चंद्रमा, सूर्य के केंद्र बिंदु को कवर करता है, किनारों से रोशनी निकलती है जो रिंग के आकार में होती है। इसी को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप, एशिया में भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जबकि उत्तरी कनाड़ा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

Related News