सूर्य ग्रहण 2019 में अत्यधिक प्रभावित करने वाला है। हिन्दू धर्म मे सूर्य ग्रहण का विशेह महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य ग्रहण 2019 में कब हैं और यह किस प्रकार से प्रभावित करने वाले हैं। 2019 में कुल तीन सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं जिसमे से दो का असर भारत में नही पड़ेगा जबकि एक सूर्य ग्रहण का असर होगा। इतना ही नहीं इस सूर्य ग्रहण का सूतक भी लगेगा।

पहला सूर्य ग्रहण: 6 जनवरी 2019 (रविवार)

समय: सुबह 05:04:08 से लेकर 09:18:46 बजे तक

यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसमें सूतक नहीं लगेगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण: 2-3 जुलाई 2019 (मंगलवार)

समय: रात 11:31:08 से लाकर 3 जुलाई सुबह 02:14:46 बजे तक

यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन इसका प्रभाव भी भारत में नही दिखाई देगा इसलिए इसमें सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

तीसरा सूर्य ग्रहण: 26 दिसंबर 2019 (गुरुवार)

समय: सुबह 08:17:02 से लेकर 10:57:09 बजे तक

यह ग्रहण भारत के साथ-साथ एशिया के अन्य देशों, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा

Related News