छींक आना सभी को होता है और इसे बहुत सामान्य माना जा सकता है। यदि आपको एक या दो छींक आती है तो इसे सामान्य माना जाता है, यदि छींक बार-बार आने लगे, या अगर आपको लगातार छींक आने लगे तो यह एक समस्या बन जाती है। बार-बार छींकने से व्यक्ति परेशान और चिड़चिड़ा हो जाता है। वैसे कई लोगों को छींक आने पर भी सिरदर्द होने लगता है। अगर यह समस्या आपको भी परेशान करती है तो हम आपको इससे निजात पाने के घरेलू उपाय बताते हैं।

बार बार छींक आने पर थोड़ी सी हींग लें और इसकी महक को सूंघें। जी हां यह उपाय आपको बार-बार छींक आने की समस्या से निजात दिलाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की, बार-बार छींक आने पर एक चम्मच अदरक का रस लें। अब इसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाकर दिन में दो बार खाएं।

अजवाइन- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवायन डालकर उबालें। इसके बाद गुनगुना होने पर छान लें। अब इसमें शहद मिलाकर पीएं। आप चाहें तो 450 मिलीलीटर में 10 ग्राम अजवायन और 40 ग्राम पुराना गुड़ मिलाएं। पानी में उबाल लें। जिसके बाद किसी एयरटाइट जगह पर आराम करें। पुदीना - पुदीने के तेल की कुछ बूंदे उबलते पानी में डालें. इसके बाद इसे भाप दें। छींक आने की समस्या में यह उपाय बहुत फायदेमंद होता है।

Related News