गर्मी आते ही हर किसी को स्किन सम्बंधित तरह तरह की समस्या होने लगती है, अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप हर दिन ये 5 काम करे सच मानिये आपको पुरे गर्मी तक स्किन सम्बंधित कोई समस्या नहीं होगी।

नारियल तेल
गर्मी में हर दिन नहाने के बाद नारियल तेल में कपूर मिलकर लगाए, ऐसा करने से घमौरियों से तुरंत मिल जाएगा छुटकारा।

नीम
अगर आपके घर में नीम की पेड़ है तो नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी से तीन-चार दिन लगातार स्नान करें। घमौरियां दूर हो जाएंगी।

तुलसी
तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से घमौरियों में आराम मिलता है। वैसे आप पट्टी को पीसकर भी लगा सकते है।

खीरा
खीरा शरीर को ठंडा रखता है। एक गिलास पानी लें। इसमें नींबू का रस डालें। इस पानी में खीरे के पतले टुकड़े भी काटकर डाल दें। अब इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह पर लगाएं। ऐसा करें से आपको आराम मिलेगा।

आम
गर्मियों में मार्किट में कच्चा आम तो खूब मिलते है , ये भी शरीर की गर्मी को दूर करने में सहायक है। कच्चे आम को गैस पर भून लें। अब इसके गूदे को शरीर पर लेप लगाएं। इससे घमौरियों की समस्या दूर हो जाती है।

Related News