इंटरनेट डेस्क। दिन भर की भागदौड़ के कारण लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस कारण उन्हें त्वचा से जुड़ी परेशानियों का सामना पड़ जाता है। अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले ही कुछ काम कर लें तो उसकी त्वचा की चमक हमेशा बनी रहेगी।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। रात को सोने से पहले पानी से अपना चेहरा जरूर धो लें। इससे चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी।

इसके बाद चेहरे पर हर्बल फेस मास्क लगा लें। इसे लगाने से त्वचा में खोए हुए पोषक तत्वों के अलावा नमी की भरपाई हो जाती है। वहीं आप रात को एलोवेरा, मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे का निखार बना रहेगा।

Related News