pc: tv9hindi

अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हम किसी दिन खास दिखना चाहते हैं, तो फेस पर पिंपल हो जाता है और खुशियां छीन लेता है। पिंपल्स या मुंहासे आमतौर पर किशोरावस्था के दौरान दस्तक देते हैं, लेकिन इनके दिखने की कोई विशेष उम्र नहीं होती है। पिंपल्स की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है और ऑयली स्किन वाले लोग इस समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। खान-पान की आदतों या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भी मुंहासे हो सकते हैं।

गर्मियों के दिनों में बहुत से लोग पसीने और तेल के कारण पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की होम रेमेडीज का सहारा लेते हैं। ऐसा ही एक उपाय है नीम का उपयोग। नीम अपने जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है। हालाँकि आपको बाज़ार में नीम फेस वॉश, क्रीम और स्क्रब मिल सकते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से नेचुरल नहीं होते हैं। इसलिए, आप घर पर प्राकृतिक तरीकों से नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं जो पिंपल्स की समस्या को कम करने और आपके चेहरे पर चमक लाने में मदद कर सकते हैं।

नीम फेस स्प्रे:

गर्मियों में चेहरे को तरोताजा करने के लिए आप नीम की पत्ती का फेस स्प्रे बना सकते हैं। यह नेचुरल मिस्ट चेहरे को साफ करने और जमा हुए बैक्टीरिया, कीटाणुओं और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को पानी में 15 मिनट तक उबालें। ठंडा होने पर इसे चेहरे पर स्प्रे करें या रुई से लगाएं।

नीम और दही फेस वॉश:
गर्मियों के दौरान पसीने और तेज़ धूप के कारण सनबर्न या टैनिंग आम हो सकती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप दही और नीम का उपयोग करके पेस्ट बना सकते हैं। यह पेस्ट त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। फेस पैक बनाने के लिए नीम की पत्ती के पाउडर को दही के साथ मिलाएं। अपना चेहरा पानी से धोने से पहले इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।

नीम के पत्ते:
नीम की पत्ती का फेस मास्क बनाने के लिए 10 से 12 नीम की पत्तियां लें और उन्हें पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में हल्दी पाउडर मिलाएं. 20 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। यह त्वचा को साफ करने और पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।


Related News