pc: tv9hindi

गर्मी के मौसम में त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करना जरूरी है। गर्मी, पसीना और सूर्य की यूवी रेज के संपर्क में आने से त्वचा बेजानहो सकती है। ड्राई स्किन वाले लोगों को अक्सर इस मौसम में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन समस्याओं का इलाज देसी घी से किया जा सकता है? इसका उपयोग नाइट क्रीम के रूप में भी हो सकता है।

देसी घी त्वचा पर दाग, धब्बे और झुर्रियां कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह चेहरे के घावों को भी ठीक कर सकता है और सूजन को कम कर सकता है। आइए जानें कि देसी घी से नाइट क्रीम कैसे बनाई जाती है और इससे क्या फायदे मिलते हैं।

तैयारी:

-नाइट क्रीम बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच देसी घी लें।
- अब इसमें थोड़ी सी बर्फ मिलाएं। लगभग 10 से 15 मिनट तक अच्छे से मिलाएं। सुनिश्चित करें कि जब तक सारी बर्फ पिघल न जाए तब तक मिलाते रहें।
-जब बर्फ पूरी तरह पिघल जाए और सारा पानी निकल जाए, तो इसे ठीक से पैक कर दें।
-आपकी नाइट क्रीम तैयार है. यह प्राकृतिक क्रीम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

pc: India TV Hindi

सनबर्न का उपाय:

सोने से पहले त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने से सनबर्न कम करने में मदद मिलती है। इस क्रीम को त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इस क्रीम को रोजाना सोने से पहले लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

संक्रमण से लड़ता है:

देसी घी से तैयार नाइट क्रीम को रोजाना चेहरे पर लगाने से इंफेक्शन से बचाव होता है। यह त्वचा पर सूखापन, लालिमा और चकत्ते को कम करने में भी मदद करता है। नाइट क्रीम त्वचा पर होने वाली खुजली को भी कम करती है।

काले धब्बे:

जिन लोगों के चेहरे पर काले धब्बे हैं उन्हें रोजाना नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मौजूद गुण चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि घी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चेहरे से काले दाग-धब्बे हटा सकते हैं।

Related News