लाइफस्टाइल डेस्क। भारत का गुजरात राज्य बेहद खूबसूरत जगह है जहां पर आप समुंद्र व रेगिस्तान सहित खूबसूरत इमारतों का भी आनंद ले सकते हैं। गुजरात का कच्छ रेगिस्तान सफेद बालू के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया से भी लोग गुजरात घूमने आते हैं और यहां से कई चीजों को संजोग कर अपने साथ ले जाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुजरात यात्रा के दौरान आप वहां से कौन-कौन सी चीजों को खरीद कर ला सकते हैं, जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकती है।

1.गुजरात की पटोला साड़ी गुजरात के साथ पूरे भारत मे मशहूर है, जिसे गुजरात के पाटण शहर में तैयार किया जाता है।
2.गुजरात के पारंपरिक और कठिन कढ़ाई शैलियों के भावरियो, नेरन, सकरी, अभ्या मिररवर्क कशीदाकारी कपड़े पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
3.गुजरात अपनी पारंपरिक कर्मकांडीय माता-नी-पछेड़ी पेंटिंग के लिए भी पूरी दुनिया मे जाना जाता है, जिससे आप अपने घर को सजा सकते है।

Related News