सावन का पावन महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस माह में शिवजी की पूजा की जाती है। इसी महीने में शिव जी ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें विवाह के लिए हां कहा था। इसलिए शिवजी के साथ साथ पार्वती जी को भी ये महीना बहुत अधिक प्रिय है।

इस महीने में तमाम भक्त महादेव की पूजा अर्चना कर के उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं। इसके लिए कई तरह के उपाय आजमाए जाते हैं। अगर आपकी भी कोई ऐसी मनोकामना है जि​सकी पूर्ति के लिए आप प्रभु से विनती करना चाहते हैं तो शिव जी का अभिषेक आपको करना चाहिए। शिवपुराण में अलग अलग मनोकामना के हिसाब से अलग अलग चीजों से महादेव का अभिषेक करने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इस बारे में।


1. यदि घर में क्लेश है और आर्थिक संकट पीछा नहीं छोड़ रहा है तो र महादेव का अभिषेक गाय के दूध से करें।

2. अगर पंचामृत से शिवजी का अभिषेक किया जाए तो सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप पूरे सावन ऐसा न कर सकें तो सावन के सोमवार में करें।

3. अकाल मृत्यु से बचने और वंश को बढ़ाने के लिए गाय के घी से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

4. महादेव का अभिषेक गन्ने के रस से करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पैसों से जुडी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

5. लंबी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए सावन में महादेव का शहद से अभिषेक करना चाहिए।

6. यदि सावन में धतूरे के एक लाख फूलों से शिवजी का अभिषेक करेंगे तो वे बेहद ही प्रसन्न हो जाएंगे। इस से संतान प्राप्ति भी हो सकती है।

7. शत्रुओं के नाश के लिए सरसों के तेल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

8. परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए सावन में महादेव का गंगाजल से अभिषेक करें।

Related News